रेल सिग्नलिंग को मिला नया बूस्ट, बिंदुबासिनी हॉल्ट पर 8वें आईबीएस की सफल कमीशनिंग

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने रेल सिग्नलिंग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. बिंदुबासिनी हॉल्ट पर 8वें इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) का सफल कमीशनिंग किया गया है. इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा बढ़ेगी.

बरहरवा : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने रेल सिग्नलिंग अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. मंडल द्वारा बुधवार को तिलडांगा एवं बोनिडांगा रेलवे स्टेशनों के बीच न्यू फरक्का-बोनिडंगा डबल लाइन सेक्शन में स्थित बिंदुबासिनी हॉल्ट पर 8वें इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया.

विभिन्न विभागों ने किया समन्वित योगदान

कमीशनिंग कार्य मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, मालदा राजेंद्र कुमार की निगरानी में किया गया. इसमें इंजीनियरिंग, विद्युत (टीआरडी), परिचालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वित रूप से योगदान दिया.

इलेक्ट्रॉनिक और पैनल इंटरलॉकिंग में किए गए बदलाव

आईबीएस के संचालन को सुचारू बनाने के लिए बोनिडांगा स्थित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली में आवश्यक बदलाव किए गए. वहीं तिलडांगा में पैनल इंटरलॉकिंग (पीआई) प्रणाली में संशोधन तथा लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 63 पर भी जरूरी तकनीकी परिवर्तन किए गए. इसके अलावा परिचालन कर्मचारियों को आईबीएस की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक परामर्श और प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा बढ़ने की उम्मीद

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिंदुबासिनी हॉल्ट पर आधुनिक सिग्नलिंग, संचार, विद्युत और संरक्षा प्रणालियों की स्थापना एवं कमीशनिंग से इस रेलखंड में ट्रेनों के परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा बढ़ेगी. साथ ही लाइन क्षमता का बेहतर उपयोग होने से परिचालन दक्षता में भी सुधार आने की उम्मीद है.

4.5 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में पूरा हुआ काम

पूरी कमीशनिंग प्रक्रिया 4.5 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान सफलतापूर्वक पूरी की गई. कार्य के दौरान ट्रेन परिचालन में कोई व्यवधान नहीं हुआ. यह उपलब्धि बेहतर योजना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और कर्मचारियों के समर्पित प्रयास का परिणाम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >