यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तिलडांगा-न्यू फरक्का के बीच अप लाइन पर भू-धंसाव, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

तिलडांगा और न्यू फरक्का स्टेशनों के बीच अप लाइन पर भूमि धंसने की घटना के कारण मालदा मंडल ने ट्रेन सेवाओं को एहतियाती तौर पर विनियमित किया है. रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध कर रहा है, जिसमें लगातार उद्घोषणाएं और खानपान की व्यवस्था शामिल है.

मालदा: तिलडांगा और न्यू फरक्का स्टेशनों के बीच अप लाइन पर भूमि धंसने की घटना के बाद मालदा मंडल ने प्रभावित रेलखंड में ट्रेन सेवाओं को एहतियाती तौर पर विनियमित किया है. यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए रेलवे की ओर से यात्री सुविधा और निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है.

कंट्रोल रूम से लेकर कार्यस्थल तक अधिकारी मुस्तैद

स्थिति की मंडल और क्षेत्रीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है. मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह मंडल नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर नजर रख रहे हैं. वहीं, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार मौर्य संबंधित शाखा अधिकारियों के साथ कार्यस्थल पर मौजूद रहकर मरम्मत और बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

न्यू फरक्का, तिलडांगा और बल्लालपुर में यात्रियों पर विशेष नजर

न्यू फरक्का स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच और मालदा के संबंधित वाणिज्य पर्यवेक्षकों के माध्यम से यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का समन्वय एवं निगरानी की जा रही है. तिलडांगा और बल्लालपुर स्टेशनों पर भी यात्री सुविधा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि ट्रेन सेवाओं में अस्थायी बदलाव के दौरान यात्रियों को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके.

ट्रेन बदलाव की जानकारी के लिए लगातार उद्घोषणा

यात्रियों को ट्रेन सेवाओं में हुए बदलाव की जानकारी देने के लिए मालदा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन विनियमन, मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण से संबंधित नियमित उद्घोषणाएं की जा रही हैं. इसके अलावा आरक्षित यात्रियों को ट्रेन सेवाओं में बदलाव के संबंध में बल्क संदेश भी भेजे जा रहे हैं.

तिलडांगा और बल्लालपुर में खानपान की व्यवस्था जारी

अस्थायी ट्रेन विनियमन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तिलडांगा और बल्लालपुर स्टेशनों पर खानपान स्टॉल को चालू रखा गया है. सीमित खानपान सुविधाओं तथा मार्ग परिवर्तन और इंजन रिवर्सल के कारण ट्रेनों के विनियमन को देखते हुए अस्थायी खानपान व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है.

इस व्यवस्था के तहत इन स्टेशनों पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री और पैकेज्ड पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

बहाली कार्य में तेजी, जल्द सामान्य होगा परिचालन

मालदा मंडल की ओर से बहाली कार्यों में तेजी लाने और समस्या का जल्द समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रेन सेवाओं का सामान्य परिचालन जल्द बहाल किया जा सके.

रेलवे के अनुसार, यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. अस्थायी ट्रेन विनियमन के दौरान यात्रियों को सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराने और आवश्यक सहायता देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >