प्रतिनिधि, पतना. लक्खी पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी चौक में मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ. इससे पूर्व, सोमवार की संध्या को श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति दिग्घी चौक ने मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. वहीं, मेला देखने और मां का दर्शन करने के लिए आसपास के आधा दर्जन गांवों से हजारों लोग दिग्घी चौक पहुंचे. मेले को लेकर समिति की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे. इसी बीच, नया टोला में दो दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मेले में मिठाई, चाट, खिलौना, नाश्ता, मनिहारी सहित बच्चों के खेलकूद के लिए भी कई प्रकार की दुकानें स्थापित की गई थीं, जिनमें लाखों की खरीदारी हुई. मेले के सफल संचालन में दिग्घी चौक समिति के संदीप भगत, जितेंद्र यादव, मोहन गुप्ता, झकसु साहा, टिंकू भगत, राहुल भगत, जीतू मंडल, सुजीत भगत तथा नया टोला समिति के बास्की मंडल, राजू मंडल, अशोक, रिशु, पप्पू, चेतन, रंजन समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांगा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
