हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा को मिल गया उम्मीदवार, बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उम्मीदवार मिल ही गया. पढ़ें, कौन है वो?

Jharkhand Chunav 2024|बरहरवा (साहिबगंज), विकास जायसवाल : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उम्मीदवार मिल ही गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गढ़ बरहेट (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने गमालियल हेम्ब्रम को टिकट देने का फैसला कर लिया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बरहेट विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इस सीट को झामुमो का गढ़ माना जाता है. वर्ष 2014 से हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं.

बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट पर आज तक नहीं जीती भाजपा

संताल परगना के साहिबगंज जिले में स्थित इस विधानसभा सीट पर आज तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत नहीं मिली. वर्ष 1957 और वर्ष 1962 के चुनाव में झारखंड पार्टी के टिकट पर बाबूलाल टुडू यहां से चुनाव जीते थे. इसके बाद वर्ष 1967 और वर्ष 1972 में मसीह सोरेन निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर परमेश्वर हेम्ब्रम जीते.

1990 से 2000 तक लगातार 3 बार जीते झामुमो के हेमलाल मुर्मू

वर्ष 1980 और वर्ष 1985 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर थॉमस हांसदा बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट के विधायक चुने गए. इसके बाद वर्ष 1990, 1995 और वर्ष 2000 में लगातार तीन बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर हेमलाल मुर्मू ने चुनाव जीता. वर्ष 2005 में यहां से थॉमस सोरेन जीते.

बरहेट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीएम बने हेमंत सोरेन

वर्ष 2009 में हेमलाल मुर्मू ने एक बार फिर यहां से जीत दर्ज की. इसके बाद वर्ष 2014 में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और दिशोम गुरु के पुत्र हेमंत सोरेन ने यहां से चुनाव जीता. वर्ष 2019 में एक बार फिर हेमंत सोरेन ने चुनाव जीता. इसके बाद वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने.

Also Read

ओल्ड इज गोल्ड, जानिए झारखंड में अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कितने उम्मीदवार हुए सफल

Jharkhand Chunav 2024: महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के वोटरों को करेंगे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >