दूधनाथधाम शिव मंदिर में हल्दी की रस्म अदायगी

भक्तों ने भगवान शिव का हल्दी अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

तालझारी. प्रखंड के तालझारी पंचायत अंतर्गत डुमरी पहाड़ स्थित बाबा दूधनाथ धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर महाशिवरात्रि के पूर्व शनिवार को विशेष हल्दी रस्म का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव का हल्दी अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने हल्दी मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक किया और भगवान शिव व माता पार्वती को हल्दी अर्पित कर विवाह उत्सव की तरह रस्म अदा की. हल्दी रस्म के अवसर पर दूधकोल गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >