हिमालयन एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार स्थित हिमालयन एकेडमी स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक इंद्रोनील घोषाल, प्रधानाध्यापक जयप्रकाश मजूमदार, फाल्गुनी घोषाल और ग्राम प्रधान यूनिकी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद वंदना गीत प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक नृत्य, भक्ति गीत और नाटक की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने सराहा. शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >