खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को धरना, 13 पंचायतों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी

तालझारी प्रखंड में खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा. इसे सफल बनाने के लिए 13 पंचायतों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है और 18 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

तालझारी : खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 19 सितंबर को तालझारी प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए 13 पंचायतों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है.

13 पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि बाकुडी पंचायत में लुथुरू हेंब्रम और राम किस्कू, पोखरिया पंचायत में मुंशी टुडू, सकल मरांडी और जोगन हांसदा, बड़ा दुर्गापुर पंचायत में चंद्रराय टुडु, मार्शल मरांडी और लखीराम सोरेन को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

अन्य पंचायतों में भी जिम्मेदारी

सालगाछी पंचायत में रामा पहाड़िया और प्रेमचंद हेंब्रम, सकडभंगा पंचायत में हामिद अंसारी और मुंशी हांसदा, वृंदावन पंचायत में बेटका मुर्मू, सिरिल मुर्मू और लुकास हांसदा, भतभंगा संथाली पंचायत में मो शमशुल और मो सतार अंसारी को जिम्मेदारी दी गयी है.

तालझारी पंचायत में चरण हांसदा और सुधीर दास, करणपुरा पंचायत में राजेश मुर्मू और मो मुस्तकीम अंसारी, मास्कलैया पंचायत में जोसेफ हेंब्रम, अशोक मंडल और लियोन सोरेन को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

कल्याणी पंचायत में मो जहांगीर अंसारी, जयप्रकाश भगत और अनिल मुर्मू, मोतीझरना पंचायत में मो जाफर और अभिषेक कुमार ओझा तथा बड़ीभगियामारी पंचायत में मो अंसार खान, इमरान खान और जटला उरांव को जिम्मेदारी दी गयी है.

18 सितंबर तक जनसंपर्क पूरा करने का निर्देश

प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम ने बताया कि पंचायत अध्यक्ष और सचिव से कहा गया है कि वे अपने-अपने पर्यवेक्षकों से संपर्क कर 18 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान पूरा करें. ताकि 19 सितंबर को प्रखंड में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग ले सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >