‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वाले, तू न संभाले तो हमें कौन संभाले..’ भजन से माहौल हुआ भक्तिमय

The atmosphere became filled with devotion with the bhajan, "Jagannath, the one with wide, round eyes residing in Nilachal... if You do not look after us, then who will? "

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर से गुरूवार की शाम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. जहां भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिये श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लगी हुई थी. इस दौरान ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वाले...... तू न संभाले तो हमें कौन संभाले ’के अलावे‘ हरे कृष्णा हरे राम’ व अन्य धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहा. भक्त मंत्रमुग्ध होकर खूब नाचे. इस यात्रा में विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ थी.

रथ यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं ने भगवान की सेवा कर प्रसाद चढ़ाया. भगवान जगन्नाथ का रथ पूरे बाजार में भ्रमण करते हुये देर शाम हरे कृष्णा इस्कॉन मंदिर पहुंचा. इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से भी 150 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुये. मौके पर अनिल भगत, गोपाल भगत, संतोष सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >