एसी ने साहिबगंज, राजमहल और बरहेट के सीओ को कम राजस्व उगाही पर लगायी फटकार

जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश

साहिबगंज. जिले में राजस्व उगाही को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि मार्च माह तक सभी राजस्व कार्यालय अपने लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी, जिसमें कई विभाग निर्धारित लक्ष्य से पीछे रहे. नगर परिषद का लक्ष्य ₹5.49 करोड़ था, लेकिन अब तक केवल ₹2.94 करोड़ ही वसूली हुई है. एमवीआई विभाग ने ₹2.31 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹1.18 करोड़, मापतौल विभाग ने ₹34 लाख में से ₹19 लाख, जिला अवर निबंधन कार्यालय ने ₹2.94 करोड़ में से ₹61 लाख, और वाणिज्य कर विभाग ने ₹98.23 करोड़ में से ₹53.16 करोड़ ही हासिल किये हैं. अपर समाहर्ता ने साहिबगंज, राजमहल और बरहेट के अंचल अधिकारियों (सीओ) को कम राजस्व उगाही पर फटकार लगाई और जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों से तेजी से काम करने और बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने की अपील की. इस अवसर पर डीटीओ मिथिलेश चौधरी, नप प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह व कई पदाधिकारी सीओ व सीआई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >