भारी बारिश में नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, 151 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड 14 लबदा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 लबदा में 14 जून तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ हेतु शनिवार को असमल्ला पोखर हनुमान मंदिर से धार्मिक आस्था और भक्तिमय माहौल के बीच 151 महिलाओं व कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान तेज हवा और बारिश शुरू हो गयी, लेकिन भारी बारिश में भी भक्तों का उत्साह डिगा नहीं और शोभायात्रा जारी रही. आयोजन समिति के बाबूलाल महतो ने बताया कि 6 जून से 14 जून तक शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा. आयोजन को लबदा, नयाटोला, कुशवाहा टोला गांवों आदि के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. मौके धनेश्वर महतो, रामलाल महतो, विवेक महतो, नीतीश महतो, रामायण मंडल, अभिमन्यु महतो, शंकर महतो, बिष्णु महतो, अजीत महतो, सुदेश महतो, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >