विधायक ने 20 लाख की कई योजनाओं का शिलान्यास किया

विधायक ने 20 लाख की कई योजनाओं का शिलान्यास किया

बोरियो. विधायक धनंजय सोरेन सोमवार को बोरियो पहुँचे. उनके आगमन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जनोउयोगी योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने राझन, भेलाटुकुर, शाहरपुर, पीपरजोरी, बड़ा गम्हरिया, मुर्गाबनी, गुटीबेड़ा, मरचो गाँव में मांझी स्थान, छतदार चबूतरा आदि योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने 20 लाख से अधिक के योजनाओं का शिलान्यास किया. विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी गांवों में विकास की रौशनी पड़ रही है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, सचिव गफ्फार अंसारी, कोषाध्यक्ष निताई मंडल, बाबूलाल हेंब्रम, मुखिया किरण सोरेन, मुमताज अंसारी, रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >