बेहड़ा मोड़ पर पलटा बालू लदा ट्रेलर, जेसीबी से निकाले गए दो चालक

बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर बेहड़ा मोड़ के पास बालू लदा ट्रेलर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला.

तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क स्थित बेहड़ा मोड़ के पास रविवार को बालू लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 10 जीडी 0952) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर का चालक दब गया, जबकि दूसरा चालक भी वाहन में फंस गया.

चालक | Prabhat Khabar Network

जमुई से बालू लादकर राजमहल ले जाते समय हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, 18 चक्का ट्रेलर पर जमुई से बालू लादकर राजमहल ले जाया जा रहा था. बेहड़ा मोड़ के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रेलर पलट गया. हादसे में चालक मो. नफीस आलम ट्रेलर में दब गया, जबकि दूसरा चालक शाह फहाद भी वाहन में फंस गया.

पलटा हुआ ट्रेलर | Prabhat Khabar Network

जेसीबी की मदद से दोनों चालकों को निकाला गया बाहर

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों चालकों को वाहन से बाहर निकाला. हादसे में मो. नफीस आलम गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, राजमहल भेजा गया.

थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन सकरीगली का है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >