कला अभिव्यक्ति से बढ़ता है बच्चों का आत्मबल : पंकज झा

गूगल जोन का मना 10वां वर्षगांठ

साहिबगंज. कला अभिव्यक्ति कैरियर में अहम भूमिका निभाती है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी सह खेलकूद पदाधिकारी पंकज झा ने गुरुवार को देर शाम कॉलेज रोड केबिन गली में आद्या नृत्य अकादमी द्वारा साहिबगंज गूगल जोन की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में कहीं. मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज झा, विशिष्ट अतिथि डॉ रणजीत कुमार सिंह, एलबी चौधरी, डॉ नसीम अंसारी व आद्या डांस एकेडमी की डायरेक्टर प्रतिभा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि बाल कलाकारों में अनूठी प्रतिभा निखारने की जरूरत है. जिले में जिला कला एवं संस्कृति केंद्र होना चाहिए, जहां पर युवा बाल कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और नृत्य के साथ-साथ वाद्य यंत्र एवं अन्य कला को सीख पाएं और प्रदर्शन कर पाएं. खेल पदाधिकारी पंकज झा ने कहा कि जल्द ही जिले में एक कला केंद्र स्थापित की जाएगी ताकि प्रतिभावान कलाकारों को एक मंच दिया जाए. जिला स्तर के कलाकार राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकते हैं. धन्यवाद ज्ञापन प्रतिभा ने किया. इस उपलक्ष्य में बाल कलाकारों के माता-पिता, अभिभावक ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया. इस अवसर पर कई प्रोफेसर व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >