बढ़ते पानी के बाद अब राहत:साहिबगंज में गंगा का घटा जलस्तर

साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तटीय इलाकों के लोगों को राहत मिली है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी.

प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिले में गंगा नदी के जलस्तर में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को पूर्वाह्न 7 बजे गंगा का जलस्तर 27.70 मीटर दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद अब पानी कम होने से तटीय और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

जलस्तर में कमी आने के बावजूद प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है. संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन नहीं करने की अपील की गयी है.

बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की सलाह

प्रशासन ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की सलाह दी गयी है. जलस्तर में कमी के बावजूद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने को कहा गया है.

जलस्तर घटने के बावजूद सतर्कता जरूरी

प्रशासन ने कहा है कि गंगा के जलस्तर में कमी आने के बावजूद संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है. लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की अपील की गयी है.

लगातार हो रही जलस्तर में गिरावट से फिलहाल तटीय और दियारा क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >