फेंसाडिल कफ सिरप की 593 बोतलों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद के रानीनगर में पुलिस ने 593 बोतल फेंसाडिल कफ सिरप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये खेप बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी।

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के सीमावर्ती रानीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 593 बोतल फेंसाडिल कफ सिरप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुप्त मंडल उर्फ कुडान, मृण्मय मंडल, राजेश शेख उर्फ रिंटू तथा राहुल शेख उर्फ झाटोन के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, बरामद फेंसाडिल कफ सिरप की खेप को अवैध रूप से पड़ोसी देश बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. गुप्त सूचना पर भोदुर मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास अभियान चलाकर सफलता हासिल की गयी. पुलिस ने चारों आरोपियों को गुरुवार को जंगीपुर अदालत में पेश किया, जहां गहन पूछताछ और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों की 10 दिनों की रिमांड की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >