काम की तलाश में मुंबई जा रही चार नाबालिगों को आरपीएफ ने किया संस्था के हवाले

प्लेटफाॅर्म एक के मेन गेट के नजदीक चार नाबालिगों को घूमती दिखी.

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के बरहरवा स्टेशन में बुधवार को आरपीएफ ने काम की तलाश में मुंबई जा रही चार नाबालिगों को बरामद किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बुधवार की सुबह टीम का गठन कर प्लेटफॉर्म पर गश्ती अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ कॉस्टेबल जितेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल कुमार प्रलयंकर ,कांस्टेबल शहजाद अंसारी के अलावे बाल संरक्षण मंथन की आराधना मंडल शामिल थे. प्लेटफाॅर्म एक के मेन गेट के नजदीक चार नाबालिगों को घूमती दिखी. संदेह होने पर उन्हें रोक कर पूछताछ की गई तो बताया कि वे चारों सहेलियां हैं और सभी राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पियारपुर की रहनी वाली हैं. घर में मां से झगड़ा होने और घरेलू समस्या के कारण ऑटो से बरहरवा रेलवे स्टेशन आयीं थी और 11 बजे की पैसेंजर ट्रेन से साहिबगंज जाती और वहां से मुंबई जाने वाली थीं. जहां वे सभी घरों में साफ सफाई का काम करने वाली थी. इधर, कागजी प्रक्रिया के बाद सभी चारों नाबालिग किशोरियों को बाल संरक्षण मंथन साहिबगंज की आराधना मंडल को आगे की कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >