मजदूरी कराने ले जा रहे दो मानव तस्करों को आरपीएफ ने दबोचा

पांच नाबालिग बच्चों को बाल संरक्षण के किया हवाले

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने दो लोगों को मानव तस्करी के मामले में धर दबोचा है. वहीं, पकड़े गए दोनों लोगों के साथ पांच नाबालिग बच्चों को भी बरामद किया है. बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर स्टेशन परिसर में अभियान चलाया गया. जिसमें सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल अनिल कुमार साह के अलावे बाल संरक्षण मंथन की आराधना मंडल शामिल रही. सर्च के दौरान स्टेशन के मेन गेट से पूछताछ केंद्र के नजदीक दो वयस्क व्यक्तियों को पांच नाबालिग बच्चों के साथ देखा. पूछताछ में दोनों में से एक राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर निवासी मो.हसेम रेजा (23) वर्ष पिता अफजल शेख तथा बरहेट थाना क्षेत्र निवासी असुरुद्दीन मोमिन (42) पिता स्व मो. हुसैन मोमिन बताया. उन्होंने बताया कि सभी पांचों नाबालिग बच्चों को वे लोग दूसरे राज्य मजदूरी का काम कराने हेतु ले जा रहे है. जिसके बदले दोनों को कमीशन भी मिलता है. वहीं, बरामद नाबालिग बच्चे राधानगर व बरहेट थाना क्षेत्र के हैं. पूछताछ के बाद नाबालिग बच्चों को बाल संरक्षण मंथन की आराधना मंडल को सौंप दिया गया. वहीं, लिखित शिकायत के साथ दोनों ह्यूमन ट्रैफिकर को जीआरपी बरहरवा को सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >