गुमानी नदी में डूबी महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे लोग, आधे घंटे बाद पहुंचे डॉक्टर

परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा

बरहेट. थाना क्षेत्र के सिंगा गांव की एक 40 वर्षीया महिला की गुमानी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिंगा गांव की समिरन बीबी के रूप में की गयी है. महिला सिंगा गांव की गुमानी नदी नहाने गयी थी, इसी दौरान वह डूब गयी. महिला को डूबते देख नदी में नहा रहे बच्चों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद महिला को पानी से निकाल कर सीएचसी बरहेट लाया गया. जहां इलाज के लिए चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने से लोगों ने जमकर हंगामा किया. करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर ओपीडी में पहुंचे. जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, झामुमो नेता छवि हेंब्रम, मो अली सीएचसी बरहेट पहुंचकर घटना की जानकारी ली. परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी में नियमित रूप से डॉक्टर के नहीं रहने की शिकायत की. प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने परिजन एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया से दूरभाष में बात कर घटना से अवगत कराया. प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि डॉ नियमित रूप से अस्पताल में ड्यूटी करें ताकि सही समय पर मरीज को इलाज एवं सुविधा मिल सके. ऐसी घटना दुबारा पुनरावृत्ति न हो, इसका सभी ध्यान रखें. मौके पर उप प्रमुख रूपक साह, मजीतुला अंसारी, निजाम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >