नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 को : प्राचार्य

नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 को : प्राचार्य

साहिबगंज.

जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग 6 में नये सत्र 2025- 26 में नामांकन को लेकर 18 जनवरी को परीक्षा होगी. प्राचार्य डॉ राजकुमार कपूर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 3214 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें से तीन जिला मुख्यालय व दो राजमहल अनुमंडल मुख्यालय में होंगे. इसके अलावा बरहरवा, बरहेट ,पतना व बोरियो में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा का आयोजन 18 को किया गया है.

प्रखंड – सेंटर- छात्र-छात्राओं की संख्या साहिबगंज- संत जेवियर स्कूल (हिंदी) – 445मंडरो- इस्टर्न रेलवे स्कूल- 285बोरियो- संध्या इंटर कॉलेज- 326बरहेट- आदर्श कन्या उच्च विद्यालय बरहेट- 344तालझारी-नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय- 216राजमहल- 2 जेके हाइस्कूल राजमहल- 316उधवा- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल- 346पतना-एसटी थॉमस बालिका उच्च विद्यालय धरमपुर- 352बरहरवा – प्लस टू बरहरवा हाइस्कूल बरहरवा- 584कुल – 3214

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >