बरहरवा बाजार में अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण

बरहरवा नगर पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाकर बरहरवा बाजार में सड़क किनारे लगे फल, सब्जी, नाश्ता, पूजा सामग्री और अन्य दुकानों को हटवाया। नगर प्रबंधक पुरुषोतम देव के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ यह अभियान मुख्य स्थानों पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए किया गया। किराना और मेडिकल स्टोर के सड़कों या नालियों पर फैलाए गए हिस्सों को भी हटाया गया। चौक-चौराहों और सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के गलत पार्किंग पर चेतावनी दी गई। भविष्य में दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। अभियान में कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

चेतावनी के बाद भी नहीं माने दुकानदार, नगर पंचायत ने दिखायी सख्ती प्रतिनिधि, बरहरवा. मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन ने बरहरवा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया. नगर प्रबंधक पुरुषोतम देव के नेतृत्व में नपं कर्मियों का पुलिस प्रशासन के साथ यह अभियान मुंशी पोखर से शुरू होकर पहाड़ी बाबा चौक, स्टेशन चौक, सब्जी मंडी होते हुए रेलवे फाटक तक जारी रहा. इस दौरान नगर कर्मियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क किनारे लगाए गए फल, सब्जी, नाश्ता, पूजा सामग्री, सैलून आदि दुकानों को हटवाया. साथ ही किराना दुकानों, मेडिकल स्टोर आदि के कुछ हिस्से जो सड़क या नाली पर आ रहे थे, उन्हें भी हटाया गया. वहीं, चौक-चौराहों और सड़क के किनारों पर जहां-तहां ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को खड़ा करने वाले वाहन चालकों को भी कड़ी चेतावनी दी गयी. नगर प्रबंधक पुरुषोतम देव ने कहा कि बरहरवा नगर में जाम की समस्या की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आज प्रमुख स्थानों से जाम हटाने का प्रयास किया गया है. साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे भविष्य में अपनी दुकान सड़क पर नहीं लगायेंगे. यदि वे दोबारा ऐसा करते हैं, तो नगर प्रशासन द्वारा उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही वाहन चालकों को भी कहीं भी गाड़ी खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. मौके पर एएसआइ प्रमोद गुप्ता, राजनाथ साहा, एस्टर टुडू, टैक्स इंस्पेक्टर रिकेश कुमार, टैक्स दारोगा बिक्रम चौधरी, कर्मी मुकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, चेतन राम, किशन दास, प्रभाष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >