रिटायर रेलकर्मी से साइबर ठगी, खाते से 10 लाख उड़ाये

साइबर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक सब्जी मंडी निवासी उपेंद्रनाथ शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गये. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्रनाथ शर्मा, जो रेलवे के कर्मचारी थे, हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें मालदा से किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को संबंधित विभाग से जुड़ा बताते हुए जरूरी कागजात और कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगी. फोन करने वाले की बातों में आकर उपेंद्रनाथ ने बिना अधिक जांच-पड़ताल किए अपने दस्तावेज और आवश्यक जानकारी साझा कर दी. इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे तुरंत नगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें, अन्यथा वे साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. प्रतिनिधि, साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक सब्जी मंडी निवासी उपेंद्रनाथ शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गये. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्रनाथ शर्मा, जो रेलवे के कर्मचारी थे, हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें मालदा से किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को संबंधित विभाग से जुड़ा बताते हुए जरूरी कागजात और कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगी. फोन करने वाले की बातों में आकर उपेंद्रनाथ ने बिना अधिक जांच-पड़ताल किए अपने दस्तावेज और आवश्यक जानकारी साझा कर दी. इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे तुरंत नगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें, अन्यथा वे साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >