संथाल परगना जस्टिस रेगुलेशन के तहत बने कानून पर की चर्चा

प्रखंड सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में लगान रसीद से संबंधित बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से लगान रसीद से संबंधित जानकारी ली गयी. साथ ही राजस्व वसूली को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी.

प्रतिनिधि, मंडरोमंडरो प्रखंड सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में लगान रसीद से संबंधित एक आवश्यक बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से लगान रसीद से संबंधित जानकारी ली गयी. साथ ही राजस्व वसूली को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी. वहीं ग्राम प्रधान प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल हांसदा ने बताया कि संथाल परगना जस्टिस रेगुलेशन के तहत बनाये गये कानून को लेकर चर्चा की गयी. जिस प्रकार हमलोग अपने-अपने ग्राम में लोगों की पंचायती व छोटे-मोटे बाद-विवाद को आपसी समझौता कर निपटाते हैं, इन सभी मामलों को लेकर चर्चा की गयी है. इन सब मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी ग्राम प्रधान अपनी बात को आगे वरीय पदाधिकारी के पास रखेंगे. इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद फारूक, ग्राम प्रधान लच्छु मुर्मू, बाबू लाला हांसदा, मरंग मरांडी, नेपाली कुमार राय, जुलू किस्कू, चांदू पहाड़िया, सुनील बास्की, ठाकुर सोरेन, सूना बेसरा, मरांग मरांडी सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >