शवदाह गृह का निर्माण जल्द पूरा कराने की उठी मांग

बालापोखर में प्रभात संवाद का आयोजन, पेयजल, बिजली, सड़क के मुद्दे पर हुई चर्चा

तालझारी. प्रखंड की मसकलैया पंचायत अंतर्गत बालापोखर गांव में प्रभात संवाद का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल मंडल ने की. इसमें उपस्थित ग्रामीण समाजसेवी व महिलाओं ने प्रभात खबर के आयोजन की सराहना की. ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, बिजली व सड़क का समुचित विकास समेत अन्य मुद्दों पर की. इसके साथ साथ लोगों ने नमामि गंगे योजना के तहत सुख सेना गंगाघाट पर करोड़ों की लागत से शवदाह गृह निर्माण कार्य हुआ, जो अब तक चालू नहीं हो सका है. इस पर ध्यान आकर्षित कराते इस पर विशेष चर्चा की गयी. कार्यक्रम का विषयवस्तु प्रवेश व धन्यवाद ज्ञापन प्रतिनिधि सूरज शेखर ने की. मौके पर निरंजन मंडल, मोतीलाल मंडल, विजय मंडल, राजू मंडल, प्रदीप मंडल, विकास मंडल, दिलीप मंडल, करण कुमार, लक्ष्मण मंडल, रघुवीर मंडल, अगनी देवी, चानमुन्नी देवी समेत अन्य समाजसेवी व महिलाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प���रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >