फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर में लगी आग, मची आफरीतफरी

बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार शिवगादी चौक पर हुई घटना, बालू डाल कर आग पर पाया गया काबू

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार शिवगादी चौक स्थित फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलिंडर में शुक्रवार को आग लगने से आफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, घटना से किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है. दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, फास्ट फूड की दुकान में रखा गैस सिलिंडर अचानक लीकेज हो गया और आग लग गयी, जिसे देखकर आसपास के लोग भागने लगे. गैस का रिसाव इतना अधिक था कि ब्लास्ट होने की आशंका जतायी जा रही थी. हालांकि, दुकानदार अताउर अंसारी की तत्परता से बालू डालकर आग बुझायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >