साहिबगंज में 50 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Crime News Sahibanj: साहिबगंज जिले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. मृतका के बेटे ने आशंका जतायी है कि उसकी मां से दुष्कर्म करने बाद उसकी हत्या की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला दिख रहा है. दुष्कर्म का कोई सबूत नहीं मिला है. हालांकि, इस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कह पायेंगे.

Crime News Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले में 50 वर्षीय एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है. उसके साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका के बेटे ने बरहेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी मां से दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गयी. बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह की थी महिला

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) से ताल्लुक रखती थी. वह बृहस्पतिवार से लापता थी. उन्होंने बताया कि शनिवार को एक सुनसान जगह पर ग्रामीणों ने उसका शव बरामद किया. बरहेट पुलिस थाने के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद, पीड़िता के बेटे बासु पहाड़िया ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी कि उसकी मां से दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गयी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Sahibganj: देसी शराब पीने के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या

कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है, यौन उत्पीड़न का नहीं, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है. कुमार के मुताबिक, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने 2 महिलाओं के साथ एक जगह पर कथित तौर पर देसी शराब पी थी. बृहस्पतिवार शाम घर लौटते समय उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी ने उनमें से महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.’

इसे भी पढ़ें

पलायन का दंश झेलता बोकारो का चतरोचट्टी, 3 महीने में ताबूत में लौटे 5 प्रवासी श्रमिक

रांची में मवेशियों में लम्पी वायरस जैसे लक्षण, नमूना एकत्र करने के लिए गांवों में जायेगी टीम

आदिवासी भाषाओं का हिंदी और अंग्रेजी में होगा अनुवाद, 1 सितंबर को आदि वाणी ऐप की लांचिंग

झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >