लगातार बारिश ने बिगाड़ी इलाके की सूरत : जनजीवन अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने इलाके का हाल बिगाड़ दिया है. मुख्य मार्गों पर जलजमाव से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.

पतना : क्षेत्र में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के चलते खेत-खलिहान पानी से भर गये हैं, वहीं कई मार्गों पर भी बारिश का पानी बहने लगा है. इससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्य मार्ग पर बह रहा बारिश का पानी

बरहरवा-दिग्घी मुख्य मार्ग पर तेतुलिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बारिश का पानी बह रहा है. सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा पानी राहगीरों पर पड़ रहा है.

जलजमाव और बाढ़ की आशंका से बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार कई दिनों तक बारिश होती रही तो क्षेत्र के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो सकती है और बाढ़ का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है. लगातार बारिश से लोगों में चिंता बढ़ने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By महेश कुमार ठाकुर

महेश कुमार ठाकुर सितंबर 2017 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड से संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। अपराध, जनहित के मुद्दों और मुख्यमंत्री के क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों की तथ्यपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >