बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी भविष्य की सोच

क्विज में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

साहिबगंज. साहिबगंज प्रखंड के अंतर्गत संचालित सभी मध्य विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष आयोजन का मंच तैयार किया गया. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, साहिबगंज में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रखंड के दर्जनों मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के ज्ञान को परखने का अवसर था, बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा मौका भी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीइइओ तरुण कुमार घाटी, बीपीओ एहसान अहमद, प्रखंड साधन सेवी माखन लाल यादव और दुर्गेश नंदिनी ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद छात्रों ने अपने मनोहारी विज्ञान मॉडल्स का प्रदर्शन किया, जो उनकी मेहनत और रचनात्मक सोच का प्रतीक थे. निर्णायक मंडली के रूप में सुभाशीष कुमार और प्रणव कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक, उच्च विद्यालय कोदरजन्ना ने छात्रों के प्रदर्शन और उनके द्वारा दिए गए उत्तरों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची तैयार की. क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और विषय-आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया. प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा की गयी. इसके बाद सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. यह सम्मान बीइइओ, बीपीओ, प्रखंड साधन सेवी, एसओआइ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमना रॉय, शिक्षिका रानी झा, शिक्षक राजीव कुमार और शिक्षक मनोहर शर्मा ने संयुक्त रूप से वितरित किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >