पुराने विवाद को लेकर सकरीगली में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली आश्रम के पास हुई घटना

प्रतिनिधि, साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली आश्रम के पास भूमि विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है. दरअसल, सोमवार रात के करीब 10:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर आश्रम निवासी संजय सिंह (55) को गोली मार दी. हालांकि गोली उनके बाएं हाथ में लगी है, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. आनन-फानन में लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर दो-तीन व्यक्तियों के साथ बैठे थे. तभी सामने से बाइक पर सवार होकर तीन लोग आये. अचानक उनके नजदीक आकर गोली चला दी है. हालांकि बीच-बचाव करने में गोली उनके हाथ में लगी है, जिससे उनकी जान बच गयी. उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस पहुंची है. मामले की जांच में जुट गयी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार के निकट निवास करने वाले एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है. इसके मामले में पुलिस जांच कर रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >