क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता : विधायक

प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेले का हुआ उदघाटन, लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच

राजमहल. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू व झामुमो राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनीसुर रहमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेला लगाकर लोगों को इलाज व निशुल्क दवा उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेला से गरीब व असहाय लोगों का नि:शुल्क इलाज होगा. स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता है. अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. राज्य सरकार प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजित कर गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा वितरण कर रही हैं. आगे कहा कि राज्य सरकार हर विभाग में लगातार मजबूती के साथ विकास कर रही है. वहीं स्वास्थ्य मेले में आंख, नाक, कान जांच केंद्र, प्रयोगशाला केंद्र, परिवार नियोजन केंद्र, आयुष्मान केंद्र, कुपोषण केंद्र, स्तनपान केंद्र, टीकाकरण केंद्र, दांत जांच केंद्र, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया केंद्र, टीबी, कुष्ठ केंद्र, आयुष्मान कार्ड आदि का स्टॉल लगाया गया. विभिन्न स्टॉलों में लोगों ने बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच कराया. जांच के उपरांत लोगों को निःशुल्क दवा दी गयी. विधायक ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया. मौके पर मो मारूफ उर्फ गुड्डू, मो हेना, डॉ राजकुमार, अमित कुमार, मधुसूदन कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >