बरहरवा, प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सेवा-समर्पण अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को साहिबगंज जिला के बरहरवा स्थित होटल लोलो पैलेस में भाजपा जिला इकाई के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाने के साथ किया गया.
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
शिविर में भाजपा साहिबगंज जिलाध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश मंत्री कृष्ण महतो, बरहरवा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष सह संयोजक श्यामल दास, बरहरवा ग्रामीण अध्यक्ष तारक घोष, पूर्व अध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.
कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
इस दौरान बप्पी निर्मल प्रसाद, महामंत्री रक्तवीर संजय रमानी, जयदेव महतो, मिट्ठू शाह, अंकित रमानी, बिरू, नयन, संतोष रजक, संजीत यादव, अनंत सिन्हा, संजय चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. आयोजकों के अनुसार शिविर में दो दर्जन से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जबकि रक्तदान का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी था. ऐसे में रक्तदाताओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई.
जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का उद्देश्य
भाजपा नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया.
