शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील

किसी भी तरह के अफ़वाह से बचना चाहिए

राजमहल. बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर बुधवार की संध्या राजमहल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने की. इस दौरान सीओ मोहम्मद यूसुफ व राजमहल पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा मौजूद थे. बैठक में राजमहल क्षेत्र के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवी उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की. सोशल मीडिया पर ऐसा कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करना है, जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे. इस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए. अगर ऐसा करते हुए पाया गया तो पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. सभी लोगों को किसी भी तरह के अफ़वाह से बचना चाहिए. अगर किसी भी तरह की ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें. मौके पर राजमहल एसआई महादेव उरांव, उपेंद्र यादव, रेखा देवी, आजाद शेख, कार्तिक शाह, अब्दुल बारिक सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >