चार करोड़ की हेरोइन के साथ असम के दो तस्कर गिरफ्तार

न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने असम के दो तस्करों को 2.4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फरक्का. मालदा रेल मंडल अंतर्गत न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बीते बुधवार की रात गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. असम के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कामरूप एक्सप्रेस से न्यू फरक्का स्टेशन पर उतरे दो संदिग्ध यात्रियों को रोककर पूछताछ की गयी.

तलाशी के दौरान उनके पास से दो किलोग्राम 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी. इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलवर हुसैन और असद अली के रूप में हुई है. दोनों असम के होजाई जिले के निवासी हैं.

अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये है. प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि इस खेप को मालदा, कालियाचक या फरक्का क्षेत्र में खपाने की योजना थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >