दुमका के दर्जनों छात्रों ने किया फाॅसिल्स पार्क व मोतीझरना का भ्रमण

प्राकृतिक पर्यावरण के बारे में भी बताया

मंडरो. दुमका के विभिन्न काॅलेज व एमबीबीएस कोचिंग सेंटर दुमका के निदेशक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवाचार व शोध को लेकर फाॅसिल्स पार्क व मोतीझरना का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान मोती झरना और फॉसिल्स पार्क में पाये जाने जीवाश्म समेत अन्य के बारे में जानकारी ली. अध्ययन एवं शोध के लिए छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया. वहीं छात्र-छात्राओं को फॉसिल्स व राजमहल पहाड़ी के बारे में काॅलेज के भूवैज्ञानिक सह प्रोफेसर डॉ रंजीत कुमार सिंह ने फॉसिल्स के महत्व व राजमहल पहाड़ी में पाये जाने जानेवाले प्राकृतिक वनस्पति एवं खनिज संपदा के बारे में जानकारी दी. प्राकृतिक पर्यावरण के बारे में भी बताया. इसे संरक्षण व सुरक्षित व संर्वधन के बारे में जानकारी दी. इस क्रम में गाइड लक्ष्मण मुर्मू ने फॉसिल्स व पार्क में पाये जाने वाले जीवाश्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी. छात्र-छात्राओं में अध्ययन करने की प्रेरणा बढ़ी. उन लोगों ने इस जगह पर पुनः आने के लिए जिज्ञासा जतायी. मौके पर भू-वैज्ञानिक डॉ रंजीत कुमार सिंह समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >