सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में घंटों गंवाये, अस्पताल जाकर बची जान

साहिबगंज के मुड़ली गांव में सोमवार रात को जॉन हांसदा (21) और उनकी पत्नी डेमय हेम्ब्रम (19) को विषैले सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के लिए उन्हें कदमा गांव के एक ओझा के पास ले गए, जहां लगभग 11 घंटे तक इलाज हुआ, लेकिन उनकी स्थिति नहीं सुधरी। तब उन्हें देर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और अब दंपती की हालत स्थिर है तथा स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचे ताकि जान बचाई जा सके।

प्रतिनिधि, बरहरवा. साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ली गांव में सर्पदंश के शिकार हुए एक दंपती को मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की मध्यरात्रि मुड़ली निवासी जॉन हांसदा (21) और उनकी पत्नी डेमय हेम्ब्रम (19) अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान एक विषैले सांप ने पहले पति को डसा और फिर पत्नी को भी. इसके बाद दंपती ने घटना की जानकारी घरवालों को दी. परिजन दंपती का इलाज कराने के बजाय उन्हें कदमा गांव के एक ओझा के पास ले गये, जहां देर रात से सुबह तक उनका झाड़-फूंक चलता रहा. करीब 11 घंटे झाड़-फूंक कराने के बावजूद जब दोनों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी, तब परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले गये. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार और डॉ. सरिता टुडू ने तत्काल दोनों का उपचार शुरू किया. एमओआईसी ने बताया कि पति-पत्नी की हालत अब नियंत्रण में है और धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >