सनकी दामाद ने सास के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराबारी हाट के निकट अर्जुन नगर में सनकी दामाद ने सास को मारपीट कर घायल कर दिया. सास ने इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना मे शिकायत दर्ज करायी है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला सविता देवी पति स्वर्गीय संजय ठाकुर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे बेटी के घर में अकेली थी. तभी दामाद डॉक्टर अजय कुमार व उसका ड्राइवर शिवम तांती घर का दरवाजा खुलवाकर गलत नीयत से मेरा घुस गया. घर में घुस कर मुझे और मेरी दाई सुशीला देवी के साथ मारपीट करने लगा. गंदी-गंदी गाली देते हुए मेरा कपड़ा फाड़ दिया. मारपीट के दौरान बेहोश हो गयी. इसके बाद हम दोनों को घर में जबरन बंद कर वहां से फरार हो गया. पीड़ित महिला ने बताया कि मेरी बेटी पुष्पांजलि कुमारी के साथ डॉक्टर अजय कुमार ने झूठ बोलकर शादी कर लिया है. वह पूर्व में ही विवाहित था. उसने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना में भी मामला दर्ज किया जा चुका है. महिला ने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर इस मामले को लेकर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >