कम मानदेय से नाराज आजीविका कैडर, आलमगीर आलम से लगाई बढ़ोतरी की गुहार

झारखंड आजीविका ऑल कैडर संघ ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ज्ञापन सौंपकर मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या मिला आश्वासन.

प्रतिनिधि, बरहरवा : झारखंड राज्य आजीविका ऑल कैडर संघ पलाश की ओर से रविवार को बरहरवा के इस्लामपुर में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ज्ञापन सौंपकर आजीविका ऑल कैडर के मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की गई. संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि आजीविका ऑल कैडर लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनके कार्यों के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य सोनू की पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रो पड़े सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

2016-17 से ग्रामीण क्षेत्रों में निभा रहे जिम्मेदारी

संघ की ओर से बताया गया कि वर्ष 2016-17 से ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका ऑल कैडर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के साथ प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा कृषि, पशुपालन, सामाजिक विकास, नन-फार्म, फूलो-झानो, स्वास्थ्य एवं पोषण, बैंकिंग, बीमा और कौशल विकास सहित कई क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका है.

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी

आजीविका ऑल कैडर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं. इसके साथ ही एमआइएस और लोकॉस में आंकड़ों की एंट्री सहित अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है. संघ ने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर कार्य करने के बावजूद मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने से कैडर के सदस्यों में निराशा है.

मांग पर हरसंभव सहयोग का भरोसा

इस दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने संघ के प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना. उन्होंने आजीविका ऑल कैडर के कार्यों और उनकी समस्याओं को समझते हुए मानदेय बढ़ोतरी के मुद्दे पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >