मातृत्व शिशु मृत्युदर कम करना लक्ष्य

बैठक जेडीएनए की बैठक में सिविल सर्जन ने पदाधिकारियों व कर्मियों से कहा साहिबगंज : जिले में मातृत्व शिशु मृत्यु दर को कम करना ही इस बैठक का मुख्य उदेश्य है. इसके लिये हमें स्वास्थ्य के हर बिंदु को मजबूत करना होगा. खासकर प्रसव और टीकाकरण से जुड़े बिंदुओं पर ज्यादा फोकस देना होगा. उक्त […]

बैठक जेडीएनए की बैठक में सिविल सर्जन ने पदाधिकारियों व कर्मियों से कहा

साहिबगंज : जिले में मातृत्व शिशु मृत्यु दर को कम करना ही इस बैठक का मुख्य उदेश्य है. इसके लिये हमें स्वास्थ्य के हर बिंदु को मजबूत करना होगा. खासकर प्रसव और टीकाकरण से जुड़े बिंदुओं पर ज्यादा फोकस देना होगा. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने गुरूवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में आयोजित जेडीएनए की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सरकार और यूनिसेफ की जितनी ही प्रोग्राम चल रहा है, उन सबका एक ही उद्देश्य है कि माताओं और शिशु
मृत्युदर को कम करना और नियंत्रित करना है. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव प्रशिक्षित एएनएम से कराना और शिशु को लगने वाले टीका का ससमय नियम पूर्वक देना यह सुनिश्चित करना होगा. यह जिम्मेदारी उस प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रभारी एएनएम का होगा. बैठक में सीएस डॉ बी मरांडी, डीएस डॉ सुरेश प्रसाद, डीएमओ डॉ विजय हांसदा, तालझारी प्रभारी डॉ रंजन कुमार, यूनिसेफ डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर एस मिश्रा सहित सभी प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी, प्रशिक्षित एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >