शिव मंदिर चोरी मामले में पुलिस कबाड़ी दुकानदार से कर रही लंबी पूछताछ

11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दीपक फर्नीचर के पीछे स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया था.

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब पुलिस कबाड़ी दुकानदार से लंबी पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि 11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दीपक फर्नीचर के पीछे स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया था. चोरों ने मंदिर का लोहे का घंटा चुरा लिया और दान पेटी तोड़कर उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये नकद उड़ा लिए थे. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और जांच शुरू की. 12 मार्च को पुलिस ने चोरी गया सामान अंजुमन नगर स्थित एक कबाड़ी दुकान से बरामद कर लिया. इसके बाद दुकान में छापेमारी भी की गयी. जांच के क्रम में 13 मार्च को पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया, जिसे बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया. वहीं, जिस कबाड़ी दुकान से चोरी का सामान बरामद हुआ, वहां के संचालक मोहम्मद नसीम उर्फ पिंटू से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी करने वाले के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाला भी उतना ही दोषी होता है. इसी आधार पर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >