केंद्र ने योजनाओं का फंड रोका, राज्य अपने स्तर पर काम कर रहा : ममता

गंगा कटाव रोकने के लिए जल्द उठाए जाएंगे ठोस कदम: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के मानिकचक विस में मुख्यमंत्री ने की जनसभा गंगा कटाव रोकने के लिए जल्द उठाए जाएंगे ठोस कदम: ममता बनर्जी प्रतिनिधि, राजमहल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मालदा जिले के मानिकचक विधानसभा क्षेत्र के इनायतपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार कविता मंडल के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की. सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मानिकचक और भूतनी क्षेत्र में गंगा कटाव की गंभीर समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस पर सर्वे करा रही है और जल्द ही कटाव रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. मालदा के प्रसिद्ध आम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का आम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी निर्यात होता है. पूर्व विधायक सावित्री मित्र के स्वास्थ्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी जगह नए उम्मीदवार कविता मंडल को मैदान में उतारा गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से सरकार पहले से अवगत है. भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है और एसआईआर के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की कई योजनाओं जैसे 100 दिन काम, आवास योजना, जल जीवन मिशन और शिक्षाश्री का फंड रोक रखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. इसके बावजूद राज्य सरकार अपने स्तर पर योजनाओं को जारी रखे हुए है. वोटर लिस्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कानूनी लड़ाई के जरिये लाखों लोगों के नाम दोबारा जोड़े गए हैं और बाकी के लिए भी प्रक्रिया जारी है. उन्होंने लोगों से आवेदन करने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार कानूनी मदद देगी. किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं. साथ ही भाजपा पर बंगाल की संस्कृति और खान-पान में हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया. अंत में मुख्यमंत्री ने शांति, सामाजिक एकता और विकास बनाए रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की. इस मौके पर मोहम्मद मेहबूब रहमान, अब्दुल कलाम आजाद, माला रहमान, जयश्री मंडल और ज्वेल रहमान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >