साहिबगंज : एक छात्र पढ़ाई के डर से साइकिल से साहिबगंज से भागकर राजमहल पहुंच गया. बाद में कुछ समझ में नहीं आने पर अपने पिता को अपहरण की झूठी कहानी बतायी. इसके बाद पुलिस व परिजन दिन भर परेशान रहे. बाद में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बरामद कर लिया.
परिजनों ने थाने में दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी : नगर थाना क्षेत्र के सकरोढ़ एसडीओ कोठी के निकट के रहने वाला मृगुनाथ मिश्रा का छोटा पुत्र अमन कुमार मिश्रा (15) के अपहरण की शिकायत जिरवाबाड़ी थाना में युवक के पिता ने बुधवार को दर्ज करायी थी. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ छात्र को ढ़ंढने निकल पड़े. वहीं शिकायत के अनुसार, एसपी पी मुरूगन ने भी तथाकथित अपहृत छात्र के मोबाइल नंबर से जांच में जुट गये. एसपी ने समय-समय पर युवक के मोबाइल लोकेशन के अनुसार जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी व राजमहल, राधानगर थाना को सूचित करता गया.
अंतत: शाम होने से पहले युवक को राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा नारायणपुर चौक के एक चाय दुकान से बरामद कर लिया. छापामारी का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी परमेश्वर पासवान ने छात्र को बरामद करते ही एसपी को सूचना दी. पुलिस के अनुसार, छात्र अमन मिश्रा पढ़ने के डर से स्वयं साइकिल चलाकर राजमहल भाग गया. घंटों गुजरने के बाद समझ में नहीं आने पर पिता को गलत सूचना दी. कहा कि पिता जी मैं कहां हूं, मुझे पता नहीं है. मैं एक बड़े से गोदाम में हूं. और यहां कोई दरवाजा और खिड़की भी नहीं है. इस तरह के तथाकथित अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए युवक को सकुशल बरामद किया.
मैट्रिक के परीक्षार्थी बड़े भाई को छोड़ कर गायब हुआ अमन : अमर कुमार मिश्रा संतजेवियर स्कूल के हिंदी माध्यम का 7वीं कक्षा का छात्र है
पढ़ाइ के डर से…
शिकायत में कहा गया था कि अमन अपने बड़े भाई नव मिश्रा को अपनी साइकिल पर बैठा कर जिरवाबाड़ी पेट्रोलपंप के निकट बस स्टैंड छोड़ा. बड़ा भाई नव मैट्रिक का परीक्षार्थी है और वह बोरियो में परीक्षा देने जा रहा था. उस समय 6:55 सुबह हो रही थी. बताया कि अमन अपने मोबाइल नंबर 7050685644 से सुबह 9 बजे फोन कर बताया कि मैं कहां हूं, मुझे होश नहीं है. परंतु मेरे साथ साइकिल है और मैं एक बड़े से कमरे में बंद हूं. पिता ने पुत्र की बात सुनते ही जिरवाबाड़ी थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी.
शिकायत के बाद पुलिस ने किया लोकेशन को ट्रेस
पुलिस ने उस नंबर का लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया. राजमहल का लोकेशन जैसे ही मिला थाना प्रभारी परमेश्वर पासवान दल-बल राजमहल की ओर गये और राजमहल थाना के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर छापामारी शुरू कर दिया. छापामारी दल के साथ युवक के नाना व मामा भी थे. चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र अमन कुमार मिश्रा नारायणपुर चौक पर अपने साइकिल के साथ बैठा पाया गया.
दिनभर परेशान रहे पुलिस व परिजन
राधानगर के नारायणपुर चौक से छात्र को पुलिस ने किया बरामद
संत जेवियर्स स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है अमन
छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही जिला को अलर्ट कर दिया गया था और पूरी इमानदारी से पुलिस पदाधिकारियों ने काम किया है. जिसका नतीजा सब के सामने है.
– पी मुरुगन, एसपी, साहिबगंज
