महेशपुर में ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, एक की मौत

अमलागाछी गांव के समीप हुई घटना महेशपुर : महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर अमलागाछी गांव के समीप ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो मोटरसाइकिल सवार घायल हाे गये. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एक […]

अमलागाछी गांव के समीप हुई घटना

महेशपुर : महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर अमलागाछी गांव के समीप ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो मोटरसाइकिल सवार घायल हाे गये. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एक जख्मी को महेशपुर व एक को पाकुड़ के सदर अस्पताल में भरती कराया. हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >