साहिबगंज से अपहृत बालक बाबू टोला मोड़ से बरामद

राजमहल : साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी रेलवे फाटक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के अपहरण की घटना को लेकर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस, राजमहल थाना पुलिस व राधानगर थाना पुलिस एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व में राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो में बरामदगी के लिए मंगलवार को छापेमारी की […]

राजमहल : साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी रेलवे फाटक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के अपहरण की घटना को लेकर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस, राजमहल थाना पुलिस व राधानगर थाना पुलिस एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व में राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो में बरामदगी के लिए मंगलवार को छापेमारी की गयी. पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के लगभग 10 घंटे बाद राधानगर थाना क्षेत्र के बाबूटोला मोड़ के समीप एक आम बगान से मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामदगी की गयी.

एसडीपीओ श्री सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पशुराम पासवान, राजमहल थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, एएसआइ शिशिर कुमार यादव के द्वारा शहर के महाजनटोली, फेरीघाट, मध्यनारायणपुर पंचायत के हसनटोला में सर्च अभियान चलाकर छापेमारी की गयी. पुलिस प्रशासन के द्वारा राजमहल – मानिकचक फेरी सेवा में चलने वाले एलसीटी व नाव सहित आने जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. पुलिस ने बताया की सकरूगढ निवासी भृगुनाथ मिश्रा

के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार मिश्रा जो सुबह लगभग छह बजे अपने भाई को बस में छोडने के लिए पेट्रोल पंप के समीप गया था उसके बाद पूर्वी फाटक के समीप से लापता हो गया. पुलिस की छापेमारी के दौरान अपहृत बालक के नाना केशव ओझा सहित परिजन मौजूद थे.

दिन भर परेशान रहे परिजन व पुलिस: अपहरण की सूचना मिलते ही दिन भर परिजन व पुलिस परेशानी रही. छात्र की अपहरण की खबर सुनते ही पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम का गठन किया और जगह-जगह छापेमारी अभियान शुरू कर दिया. पुलिस हर कॉल डिटेल्स को खंगाल रही थी. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था
बार-बार बदल रहा था लोकेशन
अपहृत बालक को पुलिस ने उसके साइकिल व मोबाइल के साथ बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक अपहृत का मोबाइल का लोकेशन लगभग 10 बजे राजमहल शहर का महाजनटोली, 11 से 12 बजे मध्यनारायणपुर का हसनटोला, 1 बजे शहर स्थित फेरीघाट उपरांत मोबाइल लगभग दो घंटे तक बंद बताया. जिसके बाद लगभग 3:30 बजे बाबूटोला मोड़ के लोकेशन से बरामद किया गया. घटना को लेकर दिनभर पुलिस परेशान रही. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को यह सफलता मिली.
साइकिल के साथ अपहरण बना चर्चा का विषय
अपहरण की घटना को लेकर पुलिस व परिजन पुरे दिन बरामदगी के लिए छापेमारी करते रहे वहीं साइकिल के साथ बरामदगी होने पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 40 किमी तक अपहरणकर्ता साइकिल के साथ अपहृत बालक को किस माध्यम से लायी होगी. घटना की हकीकत बताने से पुलिस भी परहेज कर रही है. अब सवाल यह है कि घटना अपहरण है या मनगढंत है. अपहृत बालक अपने मोबाइल से दो बार परिजनों से बात भी किया था.
कहते हैं एसडीपीओ
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सघन छापेमारी कर बालक की बरामदगी कर ली गयी है. जिरवाबाडी थाना पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के पास भेजा गया है घटना की विस्तृत जानकारी उनके द्वारा ही दिया जायेगा.
अनुदीप सिंह, एसडीपीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >