साहिबगंज : झारखंड विकास मोर्चा की बैठक बोरियो के दामिन डाक बंगला परिसर में बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रखंड अध्यक्ष अनिल पंडित की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव लक्ष्मण रविदास उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का संगठन मजबूती पर चर्चा की गई तथा 15 मार्च को हक और माटी बचाव यात्रा को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायेगा.
साथ ही अगामी 26 मार्च को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बरहेट प्रखंड के हाई स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विस्तृत चर्चा की गई. इसके लिये दीवाल लेखन, जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. श्री पंडित ने कहा कि बोरियो प्रखंड से हजारो की संख्या में बरहेट की कार्यक्रम में यहां की कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में गोपाल पंडित, योगेंद्र प्रसाद सिंह, बाबूजी सोरेन, राजीव दत्ता, तारेश ठाकुर, मंगल पंडित, कमल पंडित सहित अन्य उपस्थित थे.
