पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी
आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार हुआ था सेंटू
बरहरवा : आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार सेंटू शेख को बरहरवा जीआरपी ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. सेंटू ने पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलडांगा के कुछ स्थानीय अपराधियों का नाम बताया है. साथ ही बरहरवा के सीमलतल्ला के भी कुछ अपराधियों का नाम सामने आया है. पुलिस निशानदेही पर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि सेंटू का आपराधिक इतिहास रहा है. श्री तिवारी ने बताया कि बरहरवा रेलखंडों से गुजरने वाली सभी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में नियमित स्कॉट की जा रही है. जो भी संदिग्ध नजर आ रहे हैं उससे पूछताछ की जा रही है.
