जांच के दौरान मिली अनियमितता.
कमरडीहा महिला मंडल स्वयं सहायता समूह के डीलर पर होगी निलंबन की कार्रवाई.
अमड़ापाड़ा : महिला मंडल स्वयं सहायता समूह डीलर द्वारा अनाज वितरण में गड़बड़ी किये जाने का मामले को लेकर बुधवार को प्रमुख सोनामुनी हांसदा व एमओ अभय कुमार ने कमरडीहा प्राणिक टोला में जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वितरण स्थल पर बोर्ड में अनाज-तेल आवंटन, लाभुकों की सूची भी नहीं मिली. मौके पर मौजूद लाभुक शिवजतन सोरेन, योगेश हेंब्रम, प्रभुधन मुर्मू, सनातन हेंब्रम, अनिल मुमू्र, बेनाजर मुर्मू ने लिखित शिकायत प्रमुख से करते हुए बताया कि डीलर द्वारा पांच किलो की जगह साढ़े चार किलो अनाज देकर कार्ड में पांच किलो अंकित किया जाता है. वहीं किरासन तेल ढाई लीटर का वितरण कर 60 रुपया लिया जा रहा है. मालूम हो कि लाभुक और डीलर में मंगलवार को अनाज वितरण के दौरान हंगामा हो गया था.
जिसक बाद डीलर ने लाभुकों को अनाज देने से मना कर दिया था. बुधवार को पदाधिकारियों के निरीक्षण के क्रम में डीलर मौके से फरार हो गया. इस बाबत प्रमुख सोनामुनी हांसदा ने बताया कि डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है. इसकी शिकायत डीसी, डीएसओ व एसडीओ से लिखित तौर पर की जायेगी. मौके पर वार्ड सदस्य स्टीफन हेंब्रम, परगना सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.
