यूनाइटेड झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज : यूनाइटेड झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यो ने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के नियमावली एवं झारखंड में शिक्षा के बहुमुखी विकास में भूमि नियमावली की बाध्यता व अन्य समस्या को लेकर राजमहल विधायक अनंत ओझा के सहयोग से महासचिव रामरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव […]

साहिबगंज : यूनाइटेड झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यो ने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के नियमावली एवं झारखंड में शिक्षा के बहुमुखी विकास में भूमि नियमावली की बाध्यता व अन्य समस्या को लेकर राजमहल विधायक अनंत ओझा के सहयोग से महासचिव रामरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा.

भूमि विषय में सरकारी रूख को लचीला बनाते हुये स्वतंत्र विद्यालयों को कम से कम 30 वर्षों के लिए लीज पर भूमि खंड पर विद्यालय का संचालन करने की बात कही. साथ ही छह सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर साहिबगंज से विवेकानंद गुप्ता, नरेद्र मिश्र, प्रदीप कुमार, करूण कुमार राय, सत्यजीत कृष्ण, विरेंद्र सिंह, रवि मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे.ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >