विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भी थाना के मामलो की समीक्षा की जा सकेगी
साहिबगंज : डिजीटीलाइजेशन के रेस में अब साहिबगंज जिला के सात थाने को जोड़ा गया है. एसपी पी मरूगन ने बताया कि राज्य सरकार ने जिला के सभी थाना को ऑन लाइन कर दिया है. विशेष प्रयास से जिले के नगर, राजमहल, रांगा, कोटालपोखर, बरहरवा, बोरियो व मिर्जाचौकी थाना में वीडियो कांफ्रेंसिंग व्यवस्था की गयी है. इस व्यवस्था से अब बहुत हद तक अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है. आपात स्थिति में थाना के सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ मामले की समीक्षा की जा सकती है.
