पार्किंग स्थल पर मिला शव, छानबीन में जुटी रेल पुलिस प्रतिनिधि, बरहरवा मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से रविवार को अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गश्ती के दौरान आरपीएफ जवानों को स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल पर अधेड़ व्यक्ति अचेतावस्था में मिला. जवानों ने जब जांच की तो पाया ही उसकी मृत्यु हो चुकी है. सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर, स्टेशन मास्टर और जीआरपी थाना प्रभारी को दी गयी. इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी आरएस प्रसाद मौके पर पहुंचे. शव की जांच पड़ताल की गयी. जीआरपी थाना प्रभारी आरएस प्रसाद ने बताया कि शव की जांच करने पर उनके पास से बैग बरामद हुआ है, जिसमें कुछ दवाइयां और कपड़े थे. लेकिन, उसके पास से कोई आइडी प्रूफ बरामद नहीं हुआ है. इस कारण शव की पहचान नहीं हो पायी है. उम्र करीब 55 साल के आस-पास होगी. वह किस प्रकार बरहरवा रेलवे स्टेशन आया और उसकी मृत्यु हो गयी. इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं है. शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटों तक शीतगृह में रखा जायेगा. मृत्यु के कारणों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
बरहरवा रेलवे स्टेशन से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

बरहरवा रेलवे स्टेशन से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
Copied link
जीआरपी थाना प्रभारी आरएस प्रसाद ने बताया कि शव की जांच करने पर उनके पास से बैग बरामद हुआ है