दो मंजिला छत से गिरकर टाइल्स मिस्त्री घायल

बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटपाड़ा की घटना.

बरहरवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटपाड़ा में शनिवार को दो मंजिला घर की छत से गिरकर टाइल्स मिस्त्री घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के धोबीपोखर निवासी लख्खू नादव (30) पिता फैरु नादव शनिवार की दोपहर को हाटपाड़ा स्थित घर की छत में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान किसी तरह उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दो मंजिला छत से नीचे रखे गिट्टी पर गिर गये. इस कारण उनके कमर में गहरी चोटें आयी और सूजन हो गया. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >