एसडीओ ने की राशन गोदाम में स्टॉक व वितरण की जांच

कहा : अभिलेख को अद्यतन रखें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम लिमिटेड के गोदाम बरहरवा का वार्षिक प्रतिवेदन जांच शनिवार को राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने किया. इस दौरान उन्होंने वर्ष भर के खाद्यान्न आवंटन, उठाव, भंडारण एवं वितरण के लेखा-जोखा की समीक्षा की. इस क्रम में एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया. स्टॉक पंजी (रजिस्टर) का सूक्ष्म निरीक्षण कर अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों का भौतिक स्टॉक से मिलान किया. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्राप्त एवं वितरित खाद्यान्न का विवरण सही ढंग से संधारित हो तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गोदाम प्रभारी को निर्देश देतेकहा कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाये. भंडारण मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये. उन्होंने कहा कि पीडीएस प्रणाली की पारदर्शिता बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. लाभुकों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जांच के दौरान या भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. वहीं, निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बताया कि जांच व पंजी मिलन के बाद स्टॉक सही पायी गयी है. मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, गोदाम प्रभारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >